'इस चयन में इब्तिदा से दौर-ए-हाज़िर की 100 प्रतिनिधी नज़्मों को शामिल किया गया है, जिन से उर्दू नज़्म के पूरे सफ़र की एक झलक मिल सके। मश्हूर नज़्मों के साथ-साथ इस चयन में कम-मश्हूर या गुमनाम शाइ'रों की बे-मिसाल नज़्में भी शामिल की गई हैं, जो नए पाठकों को प्रभावित करने के साथ और नज़्में पढ़ने का प्रेरणास्रोत भी बनेंगी।