उर्दू ग़ज़ल की दुनिया विस्मयकारी है। कई काव्यप्रेमी काव्य की इस विधा की ओर आकर्षित होते हैं, लेकिन उन्हें ग़ज़ल की मौलिक और मूलभूत अवधारणाओं को समझने में के लिए कोई अच्छा स्रोत नहीं मिलता। यह पुस्तक विशेष रूप से ऐसे पाठकों के लिए है जो ग़ज़ल की मूलभूत अवधारणाओं और काव्य-मूल्यों को समझना चाहते हैं। पुस्तक में उर्दू ग़ज़ल के इतिहास, ग़ज़ल की संरचनात्मक बारीकियों और इस के काव्यशास्त्र पर चर्चा की गई है। साथ ही, पाठकों के लिए अंत में 50 ग़ज़लों का टिप्पनी-सहित चयन भी शामिल किया गया है।