इस पुस्तक में मुझे अपना ही प्रतिबिंब दिखाई देता है। मुझे आशा है कि आप भी इसमें अपना प्रतिबिंब देखेंगे - यानी सच्चे अर्थों में एक ऐसे खुश व्यक्ति को देखेंगे, जो आप बन सकते हैं। आर्थर द्वारा इस पुस्तक में बताए गए सिद्धांतों का मैं पालन करती हूं, और इसी कारण मैं दिन-ब-दिन अधिक खुश होती जा रही हूं। मुझे सचमुच बहुत आनंद मिल रहा है। मुझे यह अच्छी तरह पता है कि जब हम दूसरों को खुश करते हैं, तो वह खुशी और बढ़ती है। यह पुस्तक आपको खुशी को स्वीकार करने और अपनी खुशी दूसरों के साथ बांटने को प्रोत्साहित करती है। ....ओप्रा विन्फ्रे इस किताब में... आनंद क्या है? भावनाओं का प्रबंधन मेटाकॉग्निशन की शक्ति अपने नापसंद अतीत को दोबारा कैसे लिखें? उद्देश्यपूर्ण और अर्थपूर्ण जीवन जो वास्तव में महत्वपूर्ण है, उसे बनाना