दूसरों को गहराई से जानने और दूसरों के द्वारा हमें गहराई से पहचानने की कला 'हाउ टू नो अ पर्सन' के लेखक डेविड ब्रुक्स कहते हैं, "जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है, मुझे इस बात पर अटूट विश्वास होता जा रहा है कि किसी भी संतुलित परिवार, कंपनी, कक्षा, समाज या राष्ट्र के केंद्र में एक ही कला कौशल होता है: और वह है एक-दूसरे को जानने की क्षमता। सामने वाले व्यक्ति को यह महसूस कराना कि उसे महत्व दिया जा रहा है, उसे सुना जा रहा है और उसे समझा जा रहा है।" घर, कार्यालय और समाज में बनने वाले रिश्तों को जीवनभर के लिए कैसे मज़बूत करें और सामने वाले को वास्तविक रूप में कैसे जानें ?यह पुस्तक इन्हीं विषयों पर आधारित है और इसे सहजता से अमल में लाया जा सकता है। इस पुस्तक में... दूसरों को महत्व देने की शक्ति दूसरों को समझते समय किन बातों से बचना चाहिए? कठिन परिस्थितियों में संवाद कैसे करें? निराशा के भंवर में फंसे मित्र की मदद कैसे करें? संघर्ष आपके जीवन को कैसे आकार देता है? आप अपने साथ कैसी ऊर्जा लेकर आते हैं?