हम सभी जानते हैं कि, यदि हम प्रगति करना चाहते हैं, तो हमारे जीवन में स्पष्ट ध्येय होना जरूरी है, लेकिन सिर्फ ध्येय होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस ध्येय को पूरा करने के लिए कदम उठाना भी ज़रूरी है। जीवन में ध्येय कैसे निश्चित किया जाए, से लेकर उस ध्येय तक पहुंचने के लिए आवश्यक 6 चरण लेखक ने बताए हैं। इन चरणों का उपयोग कर स्वयं लेखक ने अपना 20 किलो वजन कम करने का ध्येय कैसे पूरा किया, इसका उदाहरण भी विस्तार पूर्वक इस किताब में दिया गया है। किसी भी क्षेत्र के सर्वोच्च बिन्दू तक पहुंचने के लिए सही इनपुट्स कहां और कैसे देना चाहिए, इसका प्रशिक्षण इस किताब के माध्यम से आपको दिया जाएगा। यह किताब आपको जीवन में सर्वोच्चता यानि प्रगति की ओर जाने के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी। • आनंद, सफलता और स्वास्थ्य पाने के लिए मज़बूत नींव कैसे तैयार की जाए? • ध्येय की क्षमता • ध्येय प्राप्ति के छ: चरण • दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाने के चार चरण • पंप का संदेश