निशांत उपाध्याय, हिंदी व अंग्रेजी के कवि, लेखक, आलोचक एवं कला-शिक्षक हैं। उनकी कविताएँ, कहानियाँ, लेख लगातार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। उनकी कविताओं ने राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते हैं। भारत भवन एवं अन्य उल्लेखनीय मन्चों पर पाठ कर चुके हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों में लेखन और कला से जुड़े सेशन लेते हैं। कविता और कहानी लिखने की वर्कशॉप लेते हैं जिसमें ना सिर्फ देश के, बल्कि अन्य देशों के लोग भी सीखते हैं। निशांत वरिष्ठ कलाकारों से संवाद के लिए भी जाने जाते हैं और अभी तक 40 से अधिक ऐसे संवाद कर चुके हैं।