द आर्ट ऑफ सेल्फ अवेयरनेस' आपको किसी अनोखी जगह पर नहीं बल्कि आपके भीतर की एक यात्रा पर ले जाती है। यह जोखिम भरी, डरावनी और असुविधाजनक लग सकती है, लेकिन इसके अंत में मिलने वाला प्रतिफल निश्चित ही सुखदायी और सुंदर ही होगा। आत्म-जागरूकता केवल स्वयं को जानना नहीं है; बल्कि यह जानना है कि आपको किस बात से खुशी मिलती है, आपको क्या दुःखी करता है और इसमें अंतर्निहित विश्वास और मूल्य क्या हैं जिनसे ये भावनाएं पैदा होती हैं।
अधिकतर लोग अपनी समस्याओं के हल बाहरी दुनिया में ढूंढ़ते हैं, लेकिन यह असल समस्या को छुपाने के लिए जल्दबाजी में कोई समाधान करने जैसा है। आपकी जिंदगी को अच्छा या बुरा बनाने वाली हर चीज़ आपके भीतर से आती है और अब समय है कि आप यह जानें कि अंदर क्या छिपा है।
सबसे कठिन कौशल में निपुण बनेंः मेटाकॉग्निशन, जिसका मतलब है अपने विचारों पर विचार करना।